मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर पर कसा तंज, तो आया पलटवार; क्या कांग्रेस छोड़ेंगे?

by Manu
शशि थरूर

नई दिल्ली, 25 जून 2025: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी सांसद शशि थरूर पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग देश से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तरजीह देते हैं, जबकि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। यह बयान तब आया जब थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेद की खबरें जोरों पर हैं।

खरगे के बयान का जवाब देते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने एक्स पर लिखा, “उड़ने की इजाजत मत मांगो, तुम्हारे पंख हैं और आसमान किसी का नहीं।” इससे पहले खरगे ने तारीफ में कहा था कि थरूर की अंग्रेजी बहुत शानदार है, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया। उन्होंने यह भी मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी अपनी अंग्रेजी उतनी अच्छी नहीं है।

खरगे ने आगे कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 बेगुनाह लोग मारे गए, और पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है। उन्होंने जोर देकर कहा, “हमारे लिए देश पहले, पार्टी बाद में। लेकिन कुछ लोग मानते हैं कि मोदी पहले, देश बाद में।” साथ ही, उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रहा है।

ये भी देखे: शशि थरूर का कांग्रेस हाईकमान को संदेश: “अगर पार्टी मुझे नहीं चाहती, तो मेरे पास विकल्प हैं”

You may also like