ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द हुई पंजाब की ये दो फ्लाइट

by Nishi_kashyap
उड़ानें रद्द

अमृतसर, 25 जून 2025: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते मंगलवार को अमृतसर से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक फ्लाइट बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी हुई। अमृतसर से स्पाइसजेट की फ्लाइट ने सुबह 9 बजे दुबई के लिए उड़ान भरी थी और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 4.25 बजे दुबई के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुबई एयरपोर्ट बंद था। जिस कारण दोनों फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

गुरदासपुर के गाँव अर्लीभान के बलजीत सिंह दुबई में ट्रॉली चलाते हैं। उन्होंने बताया कि छुट्टी खत्म होने के बाद उन्हें अमृतसर से दुबई के लिए निकलना था। लेकिन सुबह 11 बजे घर से निकलने के बाद उन्हें फ्लाइट के समय में बदलाव की सुचना मिली। उन्होंने बताया की मंगलवार को उनकी फ्लाइट सुबह 8.20 बजे रवाना हुई, लेकिन दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण वापस लौट गई। एयरलाइंस ने 7 दिन के अंदर टिकट के पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा मंगलवार को दोहा-अमृतसर की फ्लाइट भी देरी से पहुँची। बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इस फ्लाइट में 90 यात्री सवार थे। इस दौरान यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। एयरलाइंस ने यात्रियों को 7 दिन के अंदर रिफंड जारी कर देने का अश्वासन दिया।

यह भी पढ़े: Haryana News: अब दो पहिया वाहन के कारण काटे जा रहे हैं बीपीएल कार्ड

You may also like