कसोल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस से जब्त हुई चरस की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार

by Manu
चरस

घुमारवीं, 24 जून 2025: हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं थाना क्षेत्र में बलोह के पास फोरलेन टोल प्लाजा के नजदीक चरस तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुल्लू की टीम ने सोमवार, 23 जून 2025 की देर शाम नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 809 ग्राम चरस बरामद की और गुजरात के अहमदाबाद निवासी दीपक शर्मा उर्फ पिंटू (48) को गिरफ्तार किया।

ANTF कुल्लू की विशेष टीम, जिसमें एसआई संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी विकास, रणधीर कुमार, आरक्षी विनोद और बबन कुमार शामिल थे, बलोह के पास फोरलेन पर वाहनों और बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कसोल से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस को रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान दीपक शर्मा (पुत्र मदन लाल शर्मा, निवासी बी-6/27, गोकुल गैलेक्सी, कथवाड़ा, अहमदाबाद) के बैग से 809 ग्राम चरस मिली।

टीम ने तुरंत दीपक शर्मा को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ घुमारवीं थाने में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच घुमारवीं पुलिस कर रही है। ANTF कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

ये भी देखे: बिलासपुर: 731 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

You may also like