गर्मी की छुट्टियों के ख़त्म होने से पहले सभी स्कूलों के लिए जारी हुए ये आदेश

by Nishi_kashyap
शिक्षा विभाग

चंडीगढ़,24 जून 2025: सरकार ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए हैं। बतादें की शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों से पहले सभी सरकारी और निजी में सही जाँच और मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को छुट्टियों के बाद स्कूल लौटने पर सुरक्षित और आरामदायक माहौल मिले सके। शिक्षा विभाग का कहना है की कक्षाओं, बिजली-पानी, स्कूल की इमारतों और शौचालय आदि के प्रबंधों की जाँच सुनिश्चित कर लें।

इसके अलावा यदि किसी स्कूल में पार्किंग , खेल के मैदान, गेट आदि की मरम्मत की जरूरत है तो इसे भी छुट्टियाँ खत्म होने से पहले करवा लें। जानकारी के लिए आपको बतादें की स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी को जाँच प्रमाण पत्र भी जमा कराना होगा। इसके साथ ही निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं की जाँच रिपोर्ट स्कूल रिकॉर्ड में रखें।

स्कूलों को जारी हुए निर्देश

जरूरी मरम्मत तुरंत की जाए
सभी कार्यों का रिकार्ड रखा जाना चाहिए
निरीक्षण दल का गठन किया जाए
चेकलिस्ट तैयार की जाए

यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब में इन स्कूलों का पंजीकरण हुआ अनिवार्य, जारी हुए सख्त निर्देश

You may also like