कैथल, 24 जून 2025: हरियाणा के कैथल जिले के गाँव डीग की आशा देवी (30) ने 8 फुट 7 इंच लंबे बालों के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है और भारत का नाम रोशन किया है। हरियाणा की बेटी की इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2025 (IBR) और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्डस 2025 (EBR) दोनों में दर्ज किया गया है।
ऐलिस ने कैंसर पीड़ित को दान किए बाल
इस कामयाबी की असली कहानी जुड़ी है श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय से ,जिसने ऐलिस के सपनों को साकार किया है। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने यह साबित कर दिया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा जीवनशैली विकारों का समाधान ही नहीं है बल्कि यह सपनों को साकार करने की प्रेरणा शक्ति भी बन सकती है। बतादें की ऐलिस ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद अपने बाल सिरसा में एक कैंसर पीड़ित को दान कर दिए हैं।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने दी शुभकामनाएँ
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की बालों को बढ़ाना उनका सपना है लेकिन अब यही सेवा का माध्यम बन गया है। विश्व रिकॉर्ड बनने के बाद ऐलिस जब श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय पहुँची तो कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ दीं। कुलपति ने कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है।
यह भी पढ़े: बड़ा सवाल : राज्यसभा में किसकी होगी एंट्री ? लुधियाना के दो बड़े उद्यमियों के नाम की छिड़ी चर्चा