चंडीगढ़, 22 जून 2025: पंजाब में घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। बतादें की पंजाब में ईंट भट्टे अब 4 नहीं बल्कि 7 महीने बंद रहने वाले हैं। भट्ठा एसोसिएशन के वरिष्ठ नेता बलजिंदर सोनी पिंकी का कहना है की बरसात के मौसम के अलावा खनन नीति, कारोबारी मुश्किलें, जीएसटी (GST) में बढ़ोतरी और काम के घंटों में कमी ने मालिकों को लंबी छुट्टी लेने के लिए मजबूर कर दिया है।
आंतरिक व्यापारिक दबाव के कारण लिया गया फैसला
इसके चलते केवल 15 दिनों में ईंटों की कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला पर्यावरण दिशा-निर्देशों के कारण नहीं लिया गया है, बल्कि ये फैसला आंतरिक व्यापारिक दबाव के कारण लिया गया है।

माँग बढ़ने पर ईंटो की बढ़ सकती है कीमतें
ईंटों की कमी के कारण रियल एस्टेट बाजार में अशांति के आसार हैं साथ ही लोगों के लिए लिए घर बनाना ओर भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा बतादें की जनवरी 2026 तक उत्पादन पूरी तरह से बंद रहेगा, जिससे माँग बढ़ने पर ईंटो की कीमतें भी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े: Ludhiana By Election: बदला वोट्स की गिनती का समय ! जारी हुई नई नोटिफ़िकेशन