FDA ने फार्मा कंपनियों का भंडा फोड़ करते हुए ज़ब्त की 13.58 लाख रुपए की नशीली दवाएँ

by Nishi_kashyap

जम्मू, 22 जून 2025: जम्मू-कश्मीर में नशे से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। आपको बतादें की औषधि एवं खाद्य नियंत्रण संगठन ने नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के अंतर्गत फार्मा कंपनियों का भंडा फोड़ करते हुए 13.58 लाख रुपए की नशीली दवाओं को जब्त किया है। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर 09 फार्मा डीलरों के दवा बिक्री लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार बतादें की उन थोक फार्मा कंपनियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है जो जम्मू-कश्मीर के बाहर से प्रीगैबलिन जैसे नशे की लत लगाने वाले तत्वों से बनी दवाएँ चोरी-छिपे मँगा रही थीं

जाँच करने पर पता लगा कि इन कंपनियों ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के नियमों की अनदेखी की और अवैध तरीके से इन दवाओं की खरीद-बिक्री की। फ़िल्हाल इन दवाओं को जब्त कर लिया गया है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

राज्य औषधि नियंत्रक लोतिका खजूरिया ने यह स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अपनाई हुई है। किसी भी व्यक्ति या फर्म को बाहर से अवैध तरीके से नशीली दवाएँ मंगाने की अनुमति नहीं है। यदि को उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: Punjab News: घर बनाने वालों को तगड़ा झटका ! पंजाब में इतने समय बंद रहेंगे ईंट भट्टे

You may also like