हरियाणा के इस जिले के गांवों को जल्द मिलेगी बिजली की समस्या से निज़ात

by Nishi_kashyap
बिजली की समस्या

पलवल, 22 जून 2025: गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की समस्या से परेशान होना पड़ता है। बिजली विभाग द्वारा गर्मियों के सीजन में कई कट लगाए जाते है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है। बिजली की समस्या की सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होती है।

उद्योगों को भी मिलेगी राहत

लेकिन अब हरियाणा के पलवल जिले के लोग बिजली की समस्या से निजात पाने वाले है। जल्द ही पलवल जिले के कई गांवों में लोगों को बिजली की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्यूंकि इस साल के अंत तक पृथला 400 केवी पावर ग्रिड स्टेशन को 220केवी के हरफली स्टेशन से जोड़ने का काम पूरा किया जाएगा। इस काम के पूरा हो जाने के बाद न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि उद्योगों को भी बिजली की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

84 करोड़ की आ सकती है लागत

इस काम को पूरा करने के लिए 84 करोड़ की लागत आ सकती है। हालाँकि यह काम 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बघौला गाँव के पास बना पृथला 400 केवी पावर ग्रिड स्टेशन करीब 40 हजार वर्ग मीटर भूमि पर बना हुआ है। इस स्टेशन से आसपास के इलाके में बिजली की आपूर्ति होती है।

यह भी पढ़े: Haryana News: हैरान कर देने वाला मामला ! पॉलिथीन में लिपटे भ्रूण को नोचते दिखाई दिए कुत्ते

 

You may also like