Yoga Day: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को लेकर कही ये बात

by Manu
योगी योग

गोरखपुर, 21 जून 2025: International Yoga Day: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोरखपुर में महंत दिग्विजय नाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सभी को बधाई दी। इस साल की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ के तहत प्रदेश भर में सुबह 6 बजे से विशेष योग सत्र शुरू हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की ऋषि परंपरा का अनमोल मंत्र है, जो न केवल स्वस्थ शरीर प्रदान करता है, बल्कि स्वस्थ मस्तिष्क भी देता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे आध्यात्मिक उन्नति हो, सांसारिक प्रगति हो या सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य, ये सभी एक स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं हैं। योगी ने कहा, “योग भारत की उस परंपरा का उपहार है, जिसे लोक कल्याण का माध्यम बनाकर विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।”

yogi yoga

उन्होंने बताया कि योग की लंबी परंपरा के अलग-अलग आयाम हैं, जो जीवन को संतुलित और समृद्ध बनाते हैं। सीएम ने कहा कि व्यक्ति तभी अपनी कामनाओं को पूरा कर सकता है और आध्यात्मिक उन्नति के सोपान चढ़ सकता है, जब उसका शरीर स्वस्थ हो। योगी ने योग को वैश्विक स्तर पर भारत का योगदान बताते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया।

ये भी देखे: योग दिवस 2025: योग दिवस क्यों है महत्वपूर्ण, जाने योग के फायदे और इतिहास

You may also like