मेरठ, 20 जून 2025: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की मेरठ में अब रात 11 बजे के बाद दुकानें नहीं खोली जाएगी। SSP डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस द्वारा ये फैसला लिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि देर रात घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर रोक लगाई जा सके।
देर रात को दुकानें बंद करने के आदेश जारी
मेरठ में अब यदि आप रात 11 बजे के बाद दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए जाते हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है। क्यूंकि गुरुवार से मेरठ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 11 बजे के बाद शहर की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश जारी कर दिए है।
मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश देने पर पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों व् गली मौहल्ले में घूमकर जो दुकानें देर रात तक खुली थी उन्हें बंद करवाया।
खतरा बन रही थीं देर रात तक खुली दुकानें
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक खुली हुई दुकानें अक्सर असामाजिक तत्वों और अवारा लोगों का अड्डा बन जाती हैं। युवकों की भीड़, देर रात तक घूमने वाले अवारा लोगों की टोली शहर में शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन रही थीं।
इन जगहों पर खुली रहेंगी चाय व भोजन की दुकानें
बतादें की अब सिर्फ रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर स्थित चाय व भोजन की दुकानें ही देर रात तक खुली रह सकेंगी। बाकी सभी दुकानें रात 11 बजे तक बंद रहेंगी।
पुलिस की सख़्त चेतावनी
पुलिस ने चेतावनी देते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस फैसले को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों में समान प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़े: Punjab News: पंजाब के इस ज़िले में 5 दिन बंद रहेगी मार्किट