अमृतसर, 20 जून 2025: अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को धमकियां मिलने के बाद वे डर के साये में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। अमृतसर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में अमृतपाल सिंह मेहरो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दीपिका के घर के बाहर अब पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।
जांच के दौरान पुलिस ने धमकी देने वाले रमनदीप सिंह उर्फ रमन, जो पटियाला के गांव तलाना का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद लुधियाना के ढिल्लों नगर निवासी जसप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि दीपिका को धमकी भरे फोन कॉल के मामले में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, और जसप्रीत सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
ये भी देखे: धमकियों के डर से इंफ्लुएंसर दीपिका लूथरा ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट किया बंद