हरियाणा, 20 जून 2025: हरियाणा में मौसम संबंधी बड़ी अपडेट सामने आई है। बतादें की हरियाणा प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों में है बारिश की चेतावनी
रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है की हरियाणा प्रदेश में मानसून 29 जून तक दस्तख़ देगा।
महेंद्रगढ़ में हुई झमाझम बारिश
मिली जानकारी के अनुसार आज रात से प्री मानसून एक्टिव होने की संभावना है। जिस कारण आने वाले पाँच दिनों में प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आपको बतादें की महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश (282MM) हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है की प्रदेश में 25 जून तक मौसम में इसी तरह बदलाव रहेगा।
25 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। 21 जून और 22 जून को हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। साथ ही 23 जून से 25 जून को भी तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी ,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: CET Notification: CET परीक्षा को लेकर जारी हुई बड़ी अपडेट