यूपी में शुरू हुआ बारिश का दौर,कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

by Nishi_kashyap
मानसून

यूपी,20 जून 2025: यूपी में गर्मी की तेज लू से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मानसून की शुरुआत के साथ ही यूपी के कई जिलों में मौसम सुहाना हो गया है। मानसून की शुरुआत के साथ सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत यूपी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश का ये दायरा धीरे धीरे अब पश्चिमी इलाकों तक बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। झांसी, ललितपुर,बुंदेलखंड के बांदा समेत कुल 12 जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवाएँ और बिजली गरजने की भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

19 से 22 जून के बिच होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है की 19 जून से यूपी प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 19 से 22 जून के बिच राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार है। इसके अलावा गरज चमक के साथ तेज हवाएँ चलने की संभावना जाहिर की गई है। उनका कहना है की 30 जून तक मानसून पुरे राज्य को कवर करलेगा।

यह भी पढ़े:  Haryana News: शर्मसार करने वाला मामला ! बेटे ने अपनी ही माँ पर किया चाकू से वार

You may also like