मुंबई, 18 जून 2025: Sitaare Zameen Par Advance Booking: आमिर खान की नई फिल्म सितारे जमीन पर इन दिनों खूब चर्चा में है। आमिर ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से साफ इनकार कर दिया है और थिएटर्स में ही इसे लाने का फैसला किया है। वे फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं, लेकिन फिर भी फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि शुरुआत में इसे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में नजर आएंगे, और उनके साथ जेनेलिया डिसूजा और 10 दिव्यांग कलाकार भी दिखेंगे। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है, और इसे दर्शकों से काफी तारीफ मिली है। लेकिन इसके बावजूद एडवांस बुकिंग की रफ्तार काफी धीमी है।
सितारे जमीन पर की बिकी अब तक सिर्फ 5,556 टिकट
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फिल्म के सिर्फ 5,556 टिकट बिके हैं, जिनमें 5,432 हिंदी और 124 तमिल के हैं। एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अब तक 49.85 लाख रुपये की कमाई की है, जिसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं। फिल्म की रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, और इस दौरान बुकिंग में कुछ तेजी आ सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज से पहले ये आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन ज्यादा उम्मीद नहीं जगाता। पिंकविला के अनुसार, फिल्म पहले दिन 10-11 करोड़ रुपये कमा सकती है, जबकि कोईमोई का अनुमान है कि ये आंकड़ा 10 करोड़ से भी कम रह सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो ये आमिर खान की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में से एक होगी। उनकी कुछ फ्लॉप फिल्मों ने भी पहले दिन इससे बेहतर कलेक्शन किया था। अब देखना ये है कि क्या सितारे जमीन पर दर्शकों का दिल जीतकर बॉक्स ऑफिस पर चमक पाएगी।
यह भी पढ़ें: Special Ops Season 2: स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ जारी, जाने रिलीज डेट