Delhi News: 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का हुआ उद्घाटन, 2406 करोड़ की योजना

by Manu
आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्ली

नई दिल्ली, 17 जून 2025: मंगलवार को दिल्ली में 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के मंत्री ने अलग-अलग स्थानों पर इन मंदिरों का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत दिल्ली में 2406 करोड़ रुपये की लागत से 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। इसी के तहत दिल्ली सरकार, नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की 33 डिस्पेंसरियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में अपग्रेड किया गया है। इनका उद्घाटन पहले 14 जून को होना था, लेकिन अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

वहीं, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यमुना विहार के बी ब्लॉक में एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में जांच की सुविधा नहीं थी, लेकिन इन नए आरोग्य मंदिरों में टेस्ट होंगे और लोग योग भी कर सकेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक इतने छोटे थे कि लोग अंदर घुसते ही गिर जाते थे।

ये भी देखे: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 6 नए फोरेंसिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

You may also like