लखनऊ,17 जून 2025: ITI पास युवाओं के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। यूपी प्रदेश में 21 जून को टाटा मोटर्स लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैंपस ड्राइव लगाएगी। जिसमें अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर भर्ती जाएगी।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 21 जून को कैंपस ड्राइव लगाया जाएगा। टाटा मोटर्स कंपनी प्रस्तावित ड्राइव में अप्रेंटिसशिप के 200 पदों पर भर्ती करेगी।
चयन होने पर कंपनी देगी ये सुविधाएँ
राजकीय आईटीआई प्लेसमेंट अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटा मोटर्स कंपनी उत्तराखंड प्लांट के लिए भर्ती करेगी। इसके लिए आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए साक्षात्कार आयोजित करवाया जाएगा। चयन होने पर कंपनी की ओर से 13 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। साथ ही आने जाने की सुविधा,यूनिफार्म ,दोपहर का खाना और मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी।
इतनी आयु के युवा ले सकते हैं भाग
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 25 साल के आईटीआई पास युवा कैंपस ड्राइव में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू के दौरान युवाओं को शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोट व जरूरी दस्तावेज लाना जरूरी है।
यह भी पढ़े: पंजाब में तेज़ी से फ़ैल रहा कोरोना, इस ज़िले में 3 जूनियर डाक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव