Haryana News: हरियाणा के इस ज़िले में रोडवेज कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

by Nishi_kashyap
चक्का जाम

फतेहाबाद,17 जून 2025: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की फतेहाबाद में रोडवेज का चक्का जाम हो गया है। आज सुबह 3 बजे से ही रोडवेज कर्मचारियों ने बसों के रूटों पर ले जाने से मना कर दिया है। सुबह दिल्ली,चंडीगढ़ व अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को नहीं भेजा जा सका। जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। यह चक्का जाम रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज कंडक्टर के साथ मारपीट के विरोध में किया गया है।

कंडक्टर के साथ की मारपीट

रोडवेज कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात को हरिद्वार से फतेहाबाद आ रही बस के कंडक्टर के साथ अग्रोहा मोड़ पर जमकर मारपीट की गई। जिससे कंडक्टर घायल हो गया। कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। रोडवेज कर्मचारी ने बताया कि हिसार से एक शख्स बस में सवार हुआ था। उसने कंडक्टर को कहा की उसे बीएसएफ कैंप के पास उतारदे।

कंडक्टर की हालत गंभीर

कंडक्टर ने कहा कि बीएसएफ कैंप के पास कोई स्टैंड नहीं है। उसे अग्रोहा की टिकट लेनी होगी। लकिन व्यक्ति ने टिकट नहीं ली और उसने अग्रोहा में करीब 10 युवक बुलाए। बस जैसे ही अग्रोहा बस स्टॉप पर पहुँची। तभी ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। कंडक्टर कृष्ण कुमार के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। जिससे वह जख़्मी हो गया। उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़े:  UP Monsoon News: यूपी के इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट ज़ारी, मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट

You may also like