अमृतसर, 16 जून 2025: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस बार 29 जून को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के लिए पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजने का फैसला किया है। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि कई श्रद्धालुओं ने पाकिस्तान यात्रा के लिए अपने पासपोर्ट कमेटी के यात्रा विभाग में जमा कराए थे।
उन्होंने कहा कि हर साल SGPC महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के लिए सिख जत्था पाकिस्तान भेजती है, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार की यात्रा पाबंदियों व दिशा-निर्देशों को देखते हुए इस बार जत्था नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु एसजीपीसी के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
ये भी देखे: GSC द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के अवसर पर विश्व भर में ‘सहज पाठ’ आयोजित करने की अपील