UP News: किसानों की हुई बल्ले बल्ले ! योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फ़ैसला

by Nishi_kashyap
योगी सरकार

लखनऊ,16 जून 2025: किसानों के लिए राहत भरी ख़बर सामने आई है। योगी सरकार पहली बार किसानों से सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्का खरीद रही है। बतादें की यह खरीद 15 जून से शुरू हुई है और 31 जुलाई तक चलेगी। इसके अलावा क्रय केंद्रों पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खरीद की जाएगी। विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2,225 रुपये प्रति क्विंटल पर की जा रही है।

पिछले दिनों औरैया आए मुख्यमंत्री योगी ने मक्का किसानों से मक्के की खेती के बारे में जरूरी जानकारी ली थी और साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल,बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर जनपदों में मक्का खरीदा जाएगा। किसानों को मक्के की बिक्री के लिए FCS.UP.GOV.IN या मोबाइल ऐप ‘यूपी किसान मित्र’ पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

यह भी पढ़े:  बदायूं में झमाझम बारिश ! जलभराव की समस्या से राहगीरों को हो रही परेशानी

You may also like