कश्मीर के सोनमर्ग के जंगलों में लगी भीषण आग, वन संपदा को पहुंचा नुकसान

by Manu
Sonamarg forest fire

श्रीनगर, 13 जून 2025: मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग के खूबसूरत इलाके में फिशपाइंट के पास, कंपार्टमेंट नंबर 63 ए में लगी भीषण जंगल की आग (Sonamarg forest fire) पर अब काफी हद तक काबू पा लिया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 90% से ज्यादा आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण कर लिया गया है। हालांकि, इस आग से जंगल की संपदा को नुकसान पहुंचा है।

वन सुरक्षा बल, वन विभाग और दमकल कर्मियों की संयुक्त टीमों ने आग बुझाने के लिए तेजी से काम किया। सिंध वन रेंज (कंगन सब डिवीजन) के गदीबल सेक्शन में दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और समन्वित तरीके से आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बची हुई लपटों को पूरी तरह बुझाने और दोबारा आग न भड़कने के लिए प्रयास जारी हैं। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जंगल (Sonamarg forest fire) में आग का कोई भी संकेत दिखने पर तुरंत इसकी सूचना दें। खासकर मौजूदा गर्मी के मौसम में, जब जंगल में आग लगने का खतरा और बढ़ जाता है।

ये भी देखे: जम्मू में विधानसभा परिसर में लगी आग, ऐतिहासिक तस्वीरें सहित कई सामान जली

You may also like