अयोध्या,12 जून 2025: अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के सभी नायकों को अमर पहचान दी जाएगी। अब राम जन्मभूमि परिसर के भवन सिंहल, परमहंस, अभिराम दास और अवेद्यनाथ के नाम से जाने जाएंगे। बतादें की इन भवनों का नामकरण भी किया जाएगा। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चर्चा हुई की राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित यात्री सुविधा केंद्र के प्रवेश द्वार का नामकरण बाबा अभिराम दास के नाम पर किया जाएगा। साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित यात्री सुविधा केंद्र के भवन को महंत अवेद्यनाथ यात्री सुविधा केंद्र के नाम से जाना जाएगा। और महंत अवेद्यनाथ का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा और साथ ही वह सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु भी हैं।
इसके अलावा राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर स्थित यात्री सेवा केंद्र मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस के नाम से जाना जाएगा। बतादें की वह राम जन्मभूमि न्यास के पहले अध्यक्ष थे।
यह भी पढ़े: तीन मासूम बच्चियों के हथियारे को अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सज़ा, टॉफी में ज़हर देकर की थी ह्त्या