UP News: 13 साल की लड़की के साथ 14 साल के लड़के ने किया था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

by Manu
दुष्कर्म

हाथरस, 07 जून 2025: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र में एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के पांच महीने बाद, जब किशोरी के गर्भवती होने का पता चला, तब गुरुवार (5 जून 2025) देर रात इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी भी एक नाबालिग किशोर है।

किशोरी के पिता की शिकायत के अनुसार, 25 दिसंबर 2024 को उनकी बेटी स्नानघर में नहा रही थी, तभी पड़ोस का एक किशोर उनके घर में घुस आया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। किशोरी ने डर के कारण यह बात किसी को नहीं बताई। जब उसकी बड़ी बहन ने उसे गर्भवती हालत में देखा, तब किशोरी ने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया।

सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। पुलिस आरोपी किशोर की तलाश में जुट गई है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए मामला जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत भी देखा जाएगा। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

ये भी देखे: लखनऊ में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर

You may also like