नई दिल्ली, 07 जून 2025: Bakrid 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, शांति व भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील की।
अपने एक्स पोस्ट में पीएम ने लिखा, “ईद-उल-अजहा की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पवित्र अवसर हमारे समाज में सद्भाव और शांति को और मजबूत करे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और आपसी समझ को बढ़ाएगा।
बकरीद के मौके पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “हमारा देश सभी धर्मावलंबियों का देश है, भारत में सभी धर्मों के पर्व और त्योहार होते हैं जिन्हें हम साथ मिलकर मनाते हैं।
क्यों खास है बकरीद?
ईद-उल-अजहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो त्याग और भक्ति का प्रतीक है। इस दिन मुस्लिम समुदाय नमाज अदा करता है, कुर्बानी देता है और जरूरतमंदों की मदद करता है। देशभर में लोग इस अवसर को उत्साह और धार्मिक भावना के साथ मनाते हैं, एक-दूसरे को बधाई संदेश, शायरी और कोट्स भेजकर खुशियां बांटते हैं।
ये भी देखे: UP NEWS: आगरा में बकरीद पर महज चार दिनों में बिके 7 करोड़ के बकरे