यूपी, 5 जून 2025: यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। अपने परिवार के साथ यमुना स्नान करने के लिए गया युवक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को खोज पानी से बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गंगादशहरे के अवसर पर स्नान करने आया किशोर यमुना नदी में डूब गया। बतादें की जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की लाश को देखने के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
थाना बसई मोहम्मदपुर के नगला गोकुल के रहने वाले निवास यादव का 16 वर्षीय बेटा रंजीत यादव यमुना पर स्नान के लिए गया था। बतादें की थाना लाइनपार के नयाबांस के पास यमुना घाट पर रंजीत स्नान कर रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह उसी समय गहरे पानी में चला गया। जैसे ही वो गहरे पानी तक पहुँचा उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। हालाँकि रंजीत को बचाने के लिए कुछ लोग यमुना में भी कूद पड़े ,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तक़रीबन एक घंटे बाद शव को खोज कर पानी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़े: Weather News: यूपी प्रदेश में आज से खत्म हो जाएगा बारिश का दौर, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा