UP News: यूपी के इस ज़िले सीएम योगी करेंगे 4 करोड़ की लागत से तैयार कल्याण मंडपम का शिलान्यास

by Ankush
सीएम योगी

गोरखपुर,5 जून 2025: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सूरजकुंड में नगर निगम द्वारा निर्माण किया गया कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

लोगों को मिलेगी सस्ती दरों पर सुगम सुविधाएँ

लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले कल्याण मंडपम के उद्घाटन पर होने वाले आयोजन को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। कल्याण मंडपम के निर्माण से शहरी आबादी के मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों को किसी भी प्रकार के अनुष्ठान और मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाने के लिए सस्ती दरों पर सुगम सुविधाएँ उपलब्ध होगी।

गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों का लिया जायज़ा

आपको बतादें की 6 जून को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों का मौके पर जाकर निरिक्षण लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी कार्य अधूरे रहतें है उन्हें समय रहते पूरा कर लिया जाए। गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा की यहाँ सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा को सम्बोधित करेंगे ,इसलिए यहाँ जर्मन हैंगर लगाना बेहद जरूरी है।

कल्याण मंडपम में होंगी ये सुविधाएँ

आपको बतादें की 15वें वित्त आयोग के बजट से नगर निगम सूरजकुंड में 4.52 करोड़ रुपए की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण किया गया है। 35,500 वर्ग फीट एरिया में बने कल्याण मंडपम में बड़ा हाल होगा और साथ ही किचेन, पार्किंग की भी सुविधा होगी। इसमें पांच एसी कमरे, डारमेट्री, स्नानघर, शौचालय आदि का प्रबंध भी किया गया है। इसके अलावा यहाँ एक साथ दो अनुष्ठान एवं मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: UP News: क्रिप्टो निवेश का झांसा देकर ठगों ने 35 लाख की ठग्गी को दिया अंजाम

You may also like