बरेली, 4 जून 2025: बरेली से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने यू ट्यूब से पहले अफसर बनने के ढंग सीखे उसके बाद खुद फर्जी इंस्पेक्टर बन गया फिर खुद को कभी जीएसटी इंस्पेक्टर बताता तो कभी पुलिस इंस्पेक्टर बता कर लोगों को परेशान करता था। इतना ही नहीं बल्कि फर्जी इंस्पेक्टर बनकर युवक ने धोखे से एक युवती से शादी भी कर ली। युवती को 6 महीने बाद जब सच्चाई का पता लगा तो युवती भी हैरान रह गई। बतादें की युवती ने इस मामले की FIR पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरेली में शहजाद अहमद नाम के एक युवक ने खुद को जीएसटी (GST)इंस्पेक्टर बताकर युवती से धोके से निकाह कर लिया। जब युवती को छह महीने बाद पता लगा की उसका पत्ति बेरोजगार है तभी उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के लिए आपको बतादें की पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से कई वर्दियां बरामद की गई। उसने कभी बीमार तो कभी बेहोश होने का नाटक किया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। युवक की इस हरकत को देख गाँव वालो के भी होश उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने यूट्यूब से पुलिस अफसरों का अंदाज सीखा था।
हाफिजगंज निवासी इकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहजाद अहमद ने उनके गांव में आकर खुद को जीएसटी इंस्पेक्टर बताया। उनके पिता के पास कई लोगों को भेजकर निकाह करने के लिए कहा। शहजाद ने अपने परिवार वालों को उसके घर पर भेजा। लोगों के कहने पर पिता राजी हो गए और 18 दिसंबर 2024 को उसका शहजाद से निकाह हो गया।
यह भी पढ़े: Cyber Crime: फरीदाबाद में होटल बुकिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी