Muzaffarpur News: बुर्का पहनकर ज्वेलरी शॉप लूटने आया युवक गिरफ्तार

by Manu
Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, 03 जून 2025:Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मझौली धर्मदास इलाके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जो बुर्का पहनकर और नकली पिस्टल लेकर एक आभूषण दुकान लूटने की फिराक में था। दुकानदार को उसकी हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पकड़वा दिया।

सदर थानाध्यक्ष अस्मित कुमार ने बताया कि आरोपी लूट की नीयत से दुकान में घुसा था। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर नाम-पता सत्यापित किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान समीर कुमार के रूप में हुई, जो सदर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है।

घटना सोमवार देर शाम की है, जब समीर बुर्का पहनकर मझौली धर्मदास की एक आभूषण दुकान में पहुंचा और दुकानदार से जेवर दिखाने को कहा। उसकी आवाज और हाव-भाव से दुकानदार को शक हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और तलाशी में उसके पास से नकली पिस्टल बरामद की। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर समीर को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखे: Muzaffarpur News: लॉक-अप में संदिग्ध मौत से हंगामा, पुलिस पर पिटाई और रिश्वत मांगने का आरोप

You may also like