नई दिल्ली, 03 जून 2025: भारत में कोरोना लगातार अपना पैर फिर से फैला रहा है। अब भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3961 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में एक ही दिन में 47 नए मामले सामने आए है।
पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 203 नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में कोविड-19 से एक और मौत की सूचना मिली है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई है। दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 483 हो गई है। फिलहाल केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा 1435 सक्रिय मामले हैं।
इसके बाद महाराष्ट्र में 406, दिल्ली में 483, पश्चिम बंगाल में 339 और गुजरात में 338 मामले हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अलावा केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में कोरोना से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना से 44 वर्षीय एक आदमी की मौत हुई है।
केंद्र सरकार भारत में कोविड-19 की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अधिकांश मरीज घर पर ही इलाज करा रहे हैं और ठीक हो रहे हैं। इस स्तर पर चिंता का कोई कारण नहीं है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव के अनुसार, कोरोना के हालिया मामलों में मरीज गंभीर रूप से बीमार नहीं होता है।
ये भी देखे: दिल्ली में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 56 नए मामले, एक महिला की मौत