लुधियाना, 2 जून 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जिला प्रधान रजनीश धीमान मौजूद रहे।
जीवन गुप्ता के नामांकन से पहले होटल गुलमोहर के पास भाजपा ने एक जनसभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई नेता शामिल हुए।
सुनील जाखड़ ने जनसभा में कहा कि भाजपा ने ईमानदार और कर्मठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गुप्ता को जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की और कहा कि यह जीत 2027 में पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में अहम कदम होगी।
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जीवन गुप्ता एक टकसाली नेता हैं और पार्टी ने इस बार स्थानीय चेहरे को चुना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके मौजूदा विधायक भारत भूषण अरोड़ा ने तीन साल में कोई काम नहीं किया और कांग्रेस में आपसी कलह चल रहा है। बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि जिसके घर में क्लेश हो, वह क्षेत्र का विकास क्या करेगा।
ये भी देखे: BREAKING: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए BJP ने जीवन गुप्ता को दिया टिकट