Delhi Weather News: दिल्ली में तेज हवाएं के साथ बारिश के आसार

by Manu
दिल्ली बारिश

नई दिल्ली, 30 मई 2025: Delhi Weather Update: दिल्ली में मई का मौसम पूरे महीने अनिश्चितताओं से भरा रहा, और आज शुक्रवार (30 मई 2025) के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, बिजली चमकने, गर्जन के साथ मध्यम बारिश होने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट

कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस मौसमी बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली का AQI शुक्रवार सुबह 9 बजे 151 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एनसीआर के शहरों में भी AQI संतोषजनक से मध्यम स्तर पर है, और फिलहाल इसमें बढ़ोतरी की आशंका नहीं दिख रही।

लोगों को तेज हवाओं और बारिश के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी देखे: दिल्ली मौसम: दिल्ली में आंधी और बारिश से दर्जनों लोगों की मौत, आम जीवन प्रभावित

You may also like