54
लखनऊ, 29 मई 2025: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 5 IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। IPS दिनेश कुमार पी, जो बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक थे, को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को यूपी पुलिस मुख्यालय में तकनीकी सेवाओं के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। शिवासिम्पी चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि IPS शिवहरि मीना को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तबादला कर अपर पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।

ये भी देखे: यूपी में छात्रों को मिले रहे छात्रवृत्ति में होगा बदलाव, साल भर खुला रहेगा पोर्टल