भिवानी, 29 मई 2025: हरियाणा के भिवानी जिले के लालावास गांव में एक खेत में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का लोगो और चांद-सितारे वाला एक पाकिस्तानी बैलून मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। लोहारू डीएसपी भारत भूषण, क्राइम सीन टीम और जुई थाना प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। भीड़ को वहां से हटाया गया।
जानकारी के मुताबिक, पोहकरवास गांव के सरपंच धर्मेंद्र शर्मा और सुनील शर्मा सुबह टहलने निकले थे, तभी उन्हें खेत में PIA का लोगो और जहाज जैसी आकृति वाला एक संदिग्ध पाकिस्तानी बैलून दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जुई थाना प्रभारी को दी। सूचना पर डीएसपी भारत भूषण फॉरेंसिक और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके की तलाशी ली।
जुई थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि खेत में मिला गुब्बारा PIA के लोगो वाला और जहाज जैसा दिखने वाला है। इसे कब्जे में ले लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
ये भी देखे: फिरोजपुर में फिर दिखा पाकिस्तानी गुब्बारा, हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक