PUNJAB: कपूरथला में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 लोग घायल

by Manu
कपूरथला मुठभेड़

कपूरथला, 27 मई 2025: मंगलवार की सुबह कपूरथला जिले के ढिल्लवां रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और दो कुख्यात लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि गांव लटियावाल वासी दो बदमाश हाकम सिंह और जोगा सिंह के बारे में इलाके में लूटपाट की योजना बनाने के बारे में सूचना मिली थी।  वह ढिलवां क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की। सुबह करीब 6:20 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को देखा गया।

जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों संदिग्ध घायल हो गए। उन्हें तुरंत कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से पुलिस ने दो पिस्तौल भी बरामद किए।

पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया है कि इनपर पहले भी कई लूट और छीनाझपटी के मामले दर्ज हैं।

ये भी देखे: AGTF और फरीदकोट पुलिस ने अर्श डाला के 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

You may also like