नई दिल्ली, 23 मई 2025: अपने दूसरे और आखिरी टर्म में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ क्रांति करने के मूड में लग रहे है। एक के बाद एक उनके फैसले इसी चीज के संकेत दे रहे है। पहले भारत पाक में युद्ध विराम की बात सबसे पहले उन्होंने आकर बोली और क्रेडिट लेने का प्रयास किया। उनको लगा की शायद उनको नोबल पीस प्राइस मिल जाएगा। वही अब ट्रम्प अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एप्पल के संस्थापक टिम कुक को चेतावनी दी। उन्होंने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में निर्मित आईफोन पर 25 प्रतिशत टैरिफ देना अनिवार्य होगा।
ट्रम्प की एप्पल सीईओ टिम कुक को चेतावनी
ट्रम्प ने एप्पल के टिम कुक को चेतावनी दी है कि यदि आप भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका के अलावा किसी अन्य देश में आईफोन का निर्माण करते हैं, तो आपको अमेरिका को 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि उन्होंने एप्पल के टिम कुक को इस बारे में बहुत पहले ही चेतावनी दे दी थी। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन का निर्माण अमेरिका में ही किया जाएगा। न तो भारत में और न ही कहीं और। यदि एप्पल का विनिर्माण कहीं और किया जाता है तो उसे अमेरिका को कम से कम 25 प्रतिशत टैरिफ देना होगा।
ट्रम्प ने इससे पहले एप्पल के सीईओ टिम कुक से चर्चा की थी और उनसे भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने को कहा था। उन्होंने अमेरिका में विनिर्माण करने की भी सलाह दी। ट्रम्प अपनी अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं।
ये भी देखे: Tariff War: डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के CEO से कहा भारत में ना लगाए प्लांट्स