जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो हेरोइन किया जब्त, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

by Manu
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस

जालंधर, 23 मई 2025: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के नाम रिंकू उर्फ गांधी, गुरमुख सिंह, और वरिंदरपाल सिंह है। इनके कब्जे से 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस ऑपरेशन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ गांधी और उसके दो साथी पिछले तीन वर्षों से पाकिस्तान में बैठे ड्रग तस्करों के साथ संपर्क में थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से संचालित हो रहा था, जो सीमा पार से नशे की तस्करी को बढ़ावा देता है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8, जालंधर के तहत की गई, जहां एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 23, और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंकेज का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है, जिसमें और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।

ये भी देखे: BIG NEWS: फगवाड़ा में CIA की पूरी टीम हुई गिरफ्तार, रिश्वत लेने का आरोप

You may also like