करोड़ो फीस मिलने के बावजूद ये 5 खिलाड़ी IPL 2025 में हुए फ्लॉप, टीम को भी डुबोया

by Manu
IPL 2025 Flop Players

IPL 2025 Flop Players: IPL 2025 में प्लेऑफ मैच जल्द ही खेले जाएंगे। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके है। ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ी जिसको उनकी टीम ने काफी ऊंची दाम देकर अपनी टीम में शामिल किया लेकिन वो खुद भी फ्लॉप रहे और टीम को भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। आइए जानते हैं कौन हैं ये 5 बड़े फ्लॉप (IPL 2025 Flop Players) खिलाड़ी..

1. ऋषभ पंत (27 करोड़)

rishabh pant ipl

आईपीएल 2025 में सबकी निगाहें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत पर थीं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फैंस के साथ टीम को निराश किया। ऋषभ ने 13 मैचों में केवल 151 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 107.09 का है। ऋषभ की कप्तानी भी कमजोर रही और अच्छी शुरुआत के बावजूद उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

2. वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़)

वेंकटेश अय्यर

मध्यक्रम के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 23.75 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर फिर से अपनी टीम मे लिया। लेकिन वेंकटेश अय्यर का बल्ला इस सीजन पूरी तरह खामोश रहा है। वेंकटेश ने 7 पारियों में 139.21 की स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए।

3. ईशान किशन (11.25 करोड़)

Ishan Kishan ipl 2025

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अपने डेब्यू मैच में नाबाद 106 रन बनाए। तब ऐसा लग रहा था कि यह सीजन ईशान किशन के नाम होने वाला है, लेकिन उस शतकीय पारी के बाद उनका फॉर्म पटरी से उतर गया। इशान मौजूदा सीजन में 12 मैचों में सिर्फ 231 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.85 रहा है। पिछले साल की विजेता KKR इस बार प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी।

4. मोहम्मद शमी (10 करोड़)

mohammed shami ipl 2025

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। आगामी इंग्लैंड दौरे को देखते हुए यह भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय है। शमी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक 9 मैचों में 11.23 की खराब इकॉनमी रेट से केवल 6 विकेट लिए हैं। खराब प्रदर्शन के कारण शमी को पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा है।

5. रविचंद्रन अश्विन (9.75 करोड़)

ravichandran ashwin ipl 2025

इस फ्लॉप खिलाड़ी की सूची (IPL 2025 Flop Players) में आखिरी नाम है रविचंद्रन अश्विन का। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 10 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में लौट आए। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को उम्मीद थी कि वह आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करेंगे, लेकिन वह इस सीजन आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। अश्विन 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट ही ले पाए हैं। और CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

ये भी देखे: MI vs CSK: रोहित और सूर्या का कमाल, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

You may also like