किश्तवाड़, 22 मई 2025: Operation Trashi: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वही सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों के खात्मे के लिए सेना ने ऑपरेशन त्राशी नाम से एक अभियान चलाया है।
सेना ने चलाया ऑपरेशन त्राशी
ऑपरेशन त्राशी नाम से संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान अभी चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद वो शहीद हो गए।
भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घने जंगल वाले इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त जवानों को शामिल किया है और आतंकवादियों को बेअसर करने के लिए अभियान जारी रहने के कारण इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, “चल रहे अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है। गोलीबारी में हमारे एक बहादुर को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई। ऑपरेशन त्राशी अभी जारी है।
ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, मुठभेड़ जारी