22 तारीख का बदला 22 मिनट में लिया, बीकानेर में पीएम मोदी का दुनिया को संदेश

by Manu
मोदी बीकानेर भाषण

बीकानेर, 22 मई 2025: PM Modi in Bikaner: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर में सेना की तारीफ की। बीकानेर में पीएम मोदी ने फिर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। तीनों सेनाओं ने ऐसी रणनीति बनाई और ऑपरेशन चलाया कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। हमने 22 तारीख के हमले के जवाब में 22 मिनट में आतकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने को नेस्तनाबूद करके दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवादियों ने हमारी बहनों का धर्म पूछकर उनके सिंदूर को उजाड़ दिया। भले ही वह गोलीबारी पहलगाम में हुई थी, लेकिन उसने देश के 140 करोड़ लोगों की आत्माओं पर चोट दिया। हम सबने एकजुट होकर आतंकवादियों का सफाया करने की शपथ ली और सबने साथ मिलकर इसे पूरा किया। पीएम ने कहा, देश की सेना के पराक्रम से, हम सभी इस संकल्प में सफल हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि पाकिस्तान को हर आतंकवादी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तानी सेना को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि, जो लोग अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं। ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं है, ये न्याय का नया स्वरूप है। ये ऑपरेशन सिंदूर है। ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समस्त भारत का रौद्र रूप है।

ये भी देखे: कल रात देश के नाम संबोधन के बाद आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम मोदी

You may also like