BREAKING: भारत ने चीनी ग्लोबल टाइम्स का X अकाउंट भारत में किया बैन

by Manu
ग्लोबल टाइम्स

नई दिल्ली, 14 मई 2025: केंद्र सरकार ने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान झूठी खबरें फैलाने के लिए चीनी सरकारी मीडिया के खिलाफ कार्रवाई की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक्स अकाउंट को भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ग्लोबल टाइम्स चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक समाचार पत्र है। सूत्रों से पता चला है कि यह कदम भारत के खिलाफ चीन की हालिया आक्रामकता के बाद उठाया गया है। कल ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदल दिए हैं।

ये भी देखे: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैन

 

You may also like