डॉ. मंजीत सिंह ने नए डीन के तौर पर संभाला पदभार

by TheUnmuteHindi
dr. manjit

पटियाला, 14 मई 2025 : डॉ. मंजीत सिंह का 29 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 2005 में विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में शामिल होकर कार्य करना प्रारंभ किया था।इससे पहले वह इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख, को-ऑर्डिनेटर (एडमिशन सेल), डायरेक्टर(डायस्पोरा स्टडीज) जैसे पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और 5 शोधार्थियों को पीएच.डी. के लिए मार्गदर्शन दिया है। वह कई इंटरनेशनल सोसाइटीज के मेम्बर या फेलो मेम्बर है। वे मान्यता प्राप्त पीएच.डी. गाइड भी हैं।

यह उल्लेखनीय है कि डॉ मंजीत सिंह के डीन इंजीनियरिंग जॉइन करते समय डॉ. गुरमीत कौर पुराने डीन इंजीनियरिंग, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, मुखी (सीएसई विभाग),डॉ. कुलविंदर सिंह मुखी (ई.आई.ई.डी. विभाग), डॉ. रजनीत कौर पुराना मुखी और डीन अंतर राष्ट्रिये विद्यार्थी विभाग, डॉ. रमण मैनी डायरेक्टर (रूरूञ्जञ्जष्ट) विभाग, डॉ. इंदरजीत सिंह आहूजा मैकेनिकल विभाग, डॉ. विनय कुमार मैकेनिकल विभाग, डॉ. जसविंदर सिंह (इंचार्ज प्लेसमेंट सेल) और 50 के करीब फैकल्टी और स्टाफ मेम्बर हाजिर थे। यह सभी फैकल्टी अपने शिक्षण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दे रहे है।

यह भी देखें : पंजाब के नए एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने संभाला पदभार

You may also like