भारत सरकार ने मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की मदद की

by Manu
मालदीव 50 मिलियन डॉलर

India $50 million Financial Support Maldives: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच भारत ने मालदीव को 50 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की है। भारतीय स्टेट बैंक ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिल की अवधि को एक और साल, यानी 11 मई, 2026 तक बढ़ा दिया है। मालदीव ने इस आपातकालीन ऋण सहायता के लिए अनुरोध किया था।

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने ट्वीट कर भारत का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “मैं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत सरकार का 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल को बढ़ाने के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं। यह समय पर सहायता भारत-मालदीव की गहरी दोस्ती को दर्शाती है और हमारी सरकार के आर्थिक सुधारों को मजबूती देगी।”

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि यह ट्रेजरी बिल मूल रूप से 2019 में जारी किया गया था और 12 मई, 2025 तक बढ़ाया गया था। अब मालदीव सरकार के अनुरोध पर, एसबीआई ने इसे एक और साल के लिए बढ़ाकर आपातकालीन वित्तीय मदद प्रदान की है। इससे भारत और मालदीव के रिश्ते और मजबूत होंगे।

ये भी देखे: US China Tariff War: अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की घोषणा, टैरिफ घटाया

You may also like