नई दिल्ली, 12 मई 2025 : The Indian Air Force -भारत पाकिस्तान के बीच चले संघर्ष के तहत जहां पाक द्वारा हमले किए गए थे, वहीं दूसरी ओर भारत ने भी पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए हैं। बता दें कि भारतीय वायुसेना ने घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के कई अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों के अलावा सरगोधा और जैकोबाबाद स्थित महत्वपूर्ण पाकिस्तानी एयरबेसों पर हमला किया है, जो उसकी परमाणु हमले की क्षमता से निकटता से जुड़े हैं, उपग्रह चित्रों से पता चला है कि इन स्थानों पर स्टीक हमले हुए हैं और काफी नुकसान हुआ है। इस संबंधी कर्नल विनायक भट जिन्होंने अपने एक्स हैंडल पर हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया है, जिसमें दिखाई दे रहा है वहां कितना नुकसान हुआ है।
इन एयरबेसों को किया तबाह
भारतीय वायुसेना द्वारा निशाना बनाए गए अन्य पाकिस्तानी ठिकानों में शोरकोट में रफीकी एयरबेस, रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, चकवाल में मुरीद, रहीमयार खान, सुक्कुर और चुनियन के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट में रडार स्थल शामिल हैं। इन एयरबेसों में पाकिस्तान के शीर्ष स्तरीय लड़ाकू विमान, ड्रोन, वीआईपी परिवहन सुविधाएं तथा कमांड एवं नियंत्रण परिसंपत्तियां स्थित हैं। लक्षित स्थानों में से कुछ स्थानों पर परमाणु हथियार ले जाने के लिए विशेष विमान संचालित होते हैं तथा वहां सुरक्षित भंडारण सुविधाएं भी हो सकती हैं। यह हमले ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा थे।
यह भी देखें : देखें 5 ऐसे ऑपरेशन जो भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान पर चलाया है