India Pakistan War: नियंत्रण रेखा पर सेना के जवान एम. मुरली नाइक शहीद

by Manu
एम. मुरली नाइक

India Pakistan War News: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के जवान एम. मुरली नाइक शहीद हो गए। आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के कल्ली थांडा गांव के निवासी एम. मुरली नाइक ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान में अपनी जान की बाजी लगा दी।

बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर सहित कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की। इससे पहले भी देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में 15 जगहों पर ऐसी साजिशों को नाकाम किया जा चुका है।

दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय सशस्त्र बलों ने गुरुवार देर रात त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए जम्मू और आसपास के इलाकों में सभी मिसाइलों और ड्रोन को रोककर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इस तरह सीमा पार से शुरू किए गए हमलों को पूरी तरह विफल कर दिया गया।

ये भी देखे: जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने 7 आतंकी मार गिराए

You may also like