होम गार्डज सिवल डिफेंस ने स्कूल में करवाई मोक ड्रिल

by TheUnmuteHindi
ncc

पटियाला, 8 मई : पटियाला जिला प्रशासन की तरफ केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय और डायरैक्टोरेट जनरल आफ फायर सर्विस, नागरिक सुरक्षा और होम गार्डज की हिदायतों पर होम गार्डज के सिवल डिफेंस पटियाला ने यहां वीर हकीकत राय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जंगों या अन्य हंगामी स्थिति मौके जानी और माली नुक्सान को घटाने की मोक ड्रिल करवाई।

मोक ड्रिल का प्रदर्शन किया

इस मौके पंजाब होम गार्ड सिवल डिफेंस के जिला कमांडर गुरलवदीप सिंह की देख-रेख में फस्ट एड सेफ्टी सेहत जागरूकता मिशन के चीफ ट्रेनर काका राम वर्मा समेत एनसीसीसी केडिटज एनएसएस वालंटियर स्काउट गाईड और रैड क्रास वर्करोंं ने जंगों महांमारियों और कुदरती आफतों दौरान जानें और प्रापर्टियों को तबाही से बचाने के लिए प्रवाभशाली मोक ड्रिल का प्रदर्शन किया।

10 प्रकार की बनाई टीमें

इस दौरान विद्यार्थियों और पंजाब होम गार्ड सिवल डिफेंस के जवानों की 10 प्रकार की टीमें बनाकर सायरन बजाना, असेंबली पुआइंट पर गिनती करनी, फंसे लोगों को रैस्क्यू करना, फोन करके पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को बुलाना, जख्मियों को प्राथमिक सहायता, सीपीआर वैटीलैटर सिस्टम, आग बुझाऊ, कंट्रोल रूम, लिस्टें बनाना, चोरों से बचाओ, धरती पर लेटने के ढंग तरीके, अस्पतालों को संपर्क करना आदि की मोक ड्रिल की गई।

यह भी देखें : भारत-पाक तनाव के बीच केरल में राज्यव्यापी मॉक ड्रिल!

You may also like