जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

by Manu
पुंछ संघर्ष विराम

जम्मू-कश्मीर न्यूज: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच गोलीबारी जारी है। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान गोली लगने से शहीद हो गया। बता दे कि 7 मई को भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था उसके बाद बौखलाहट में पाकिस्तान सीमा पार से लगातार गोलीबारी कर रहा है।

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस ऑपरेशन में केवल आतंकवादियों को निशाना बनाया गया तथा नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर कल संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 15 नागरिक मारे गए। जबकि 43 लोग घायल हुए हैं।

एक ओर जहां पाकिस्तान के रक्षा मंत्री यह आश्वासन दे रहे हैं कि वह भारत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना लगातार 15वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा था कि अगर भारत आगे कोई कार्रवाई नहीं करता है तो पाकिस्तान हमला नहीं करेगा।

ये भी देखे: पुंछ में LOC के पास से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

You may also like