ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक शुरू

by Manu
सर्वदलीय बैठक

All Party Meeting on Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। यह बैठक शुरू हो चुकी है, जिसमें भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, किरेन रिजिजू और जे.पी. नड्डा भी मौजूद थे।

वहीं विपक्ष की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे सर्वदलीय बैठक में भाग लेने पहुंचे। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

भारत-पाक सीमा पर सेना हाई अलर्ट पर है। एयर डिफेंस अलर्ट पर है और पाक की हर हरकत पर नजर है। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है। आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी है । सभी किसी भी स्थिति से निपटने की पूरी तरह तैयार है।

ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमित शाह ने की अहम बैठक, सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

You may also like