Operation Sindoor Update: भारत द्वारा 6-7 मई 2025 की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले के बाद पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 24 घंटे अपने फोन चालू रखने और किसी भी समय ड्यूटी के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग जरूरत पड़ने पर किसी भी डॉक्टर को तुरंत बुला सकता है और उन्हें कोई भी जिम्मेदारी सौंप सकता है।
मंगलवार को डॉ. बलबीर सिंह ने खन्ना के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह दौरा नियमित जांच के लिए था, और सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एस.एम.ओ.) डॉ. मनिंदर भसीन ऑपरेशन थियेटर में थे, जिनसे फोन पर बात कर सतर्क रहने को कहा गया।
डॉ. बलबीर सिंह ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पूरी सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और आश्वासन दिया कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे हैं। उन्होंने कहा, हमारी टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: पंजाब सरकार के आज के सारे कार्यक्रम रद्द, सीएम मान ने कहा पूरा देश एकजुट