39
जालंधर, 06 मई 2025: जालंधर में रेलवे रोड पर लक्ष्मी सिनेमा के पास गोली चलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
जानकारी के मुताबिक, गोली एक कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड के हथियार से गलती से चली। गार्ड के हाथ से दोनाली बंदूक अचानक गिर गई, जिससे गोली चल गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया।
गोली चलने के घटना की सूचना मिलते ही जालंधर थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि हथियार के गिरने से यह हादसा हुआ। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी देखे: सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल: जाने पंजाब में कहा-कहा और कब बजेंगे सायरन?