BIG NEWS: भारत का पाक को एक और झटका, डाक और कूरियर सेवाओं पर प्रतिबंध

by Manu
डाक और कूरियर

India Bans Postal and Courier Services: पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। हाल ही में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में भारत सरकार ने पाकिस्तान से सभी प्रकार की डाक और कूरियर सेवाओं के आदान-प्रदान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय हवाई और स्थल दोनों मार्गों पर लागू किया गया है।

भारत ने आज पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें सभी प्रकार के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध और पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है। अब डाक विभाग की ओर से जारी एक सार्वजनिक नोटिस में कहा गया है, ‘भारत सरकार ने हवाई और भूमि मार्ग से पाकिस्तान से आने वाले सभी प्रकार के मेल और कूरियर के आदान-प्रदान को निलंबित करने का निर्णय लिया है।’

भारत और पाकिस्तान के बीच डाक सेवाओं का आदान-प्रदान लंबे समय से सीमित आधार पर चल रहा था। हालांकि, अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने डाक सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। जिसे बाद में तीन महीने बाद फिर से शुरू कर दिया गया था। लेकिन अब भारत सरकार ने मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सभी डाक और पार्सल सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।

ये भी देखे: BIG NEWS: भारत सरकार का बड़ा फैसला, पाकिस्तान से व्यापार पूरी तरह बंद

You may also like