Audi Cars: ऑडी की कारें अब भारत में हुई महंगी, 2 प्रतिशत तक वृद्धि

by Manu
ऑडी कार

Audi Cars Price Increased in India: जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने शुक्रवार, 2 मई 2025 को भारत में अपनी सभी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने बताया कि विनिमय दरों और इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण यह कीमत समायोजन जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा, “यह कदम ऑडी इंडिया और हमारे डीलर पार्टनर्स के लिए सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हम अपने ग्राहकों पर इस मूल्य वृद्धि का प्रभाव कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

ऑडी भारत में कई मॉडल्स बेचती है, जिनमें ऑडी A4, A6, Q3, Q3 स्पोर्टबैक, Q5, Q7, Q8, S5 स्पोर्टबैक, RS Q8, Q8 ई-ट्रॉन, Q8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन, ई-ट्रॉन GT और RS ई-ट्रॉन GT शामिल हैं। यह मूल्य वृद्धि इन सभी मॉडल्स पर लागू होगी।

ये भी देखे: Jeep Compass: जीप कंपास का डिजाइन लीक, जाने कैसी है नई SUV और भारत में कब होगा लॉन्च

You may also like